फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराई, एक सवार की मौत, 3 घायल हिसार रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ रोड स्थित पंजाब बॉर्डर के पास रविवार शाम एक कार पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार केवल सिंह की मौत हो गई, जबकि 1 बच्चे सहित 3 लोग घायल हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए हिसार रेफर कर दिया है। मामले की सूचना पाकर पहुंची चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब के संगरूर जिले के गांव लेहल खुर्द निवासी जगदीप, अमनदीप, केवल सिंह व करण सिंह टोहाना में पत्थर देखने के लिए आए थे। जब वे सायं साढ़े छह बजे वापस जाने लगे तो चंडीगढ़ रोड पर पंजाब बॉर्डर के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें कार सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने केवल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमनदीप, जगदीप व करण सिंह को हिसार रेफर कर दिया गया। इस बारे में जांच अधिकारी एसआई रोशन सिंह ने बताया कि पंजाब बॉर्डर पर सड़क हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थे। इस हादसे में केवल सिंह की मौत हो गई हैे।
विज्ञापन

फ़ोटो- हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। फोटो- अस्पताल में मामले की जांच करती पुलिस टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें