फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के खल बिनौला व्यापारी से लूटी कार व नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला अनाज मंडी के पास कार सवार युवकों ने दिल्ली निवासी खल बिनौला व्यापारी से कार और 5 हजार रुपये की नकदी लूट ली। घटना सोमवार की शाम सात बजे की है। छह हथियारबंद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने कार आगे अड़ाकर व्यापारी की कार रुकवाई। इसके बाद व्यापारी को गन प्वाइंट पर ले लिया। लूटपाट के बाद आरोपियों ने नयाबास गांव के पास व्यापारी को छोड़कर फरार हो गए। व्यापारी ने इस मामले में सांपला थाना में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच के दौरान गांव भैंसरू के पास से पीड़ित का एक मोबाइल फोन भी सड़क किनारे से बरामद कर लिया गया है। रामा बिहार रोहिणी निवासी चंचल कुमार ने बताया कि वह खल बिनौले का काम करता है। सोमवार को वह सांपला अनाज मंडी में खल बिनौला का हिसाब किताब करने के लिए आया हुआ था। अनाज मंडी से वापस दिल्ली के लिए निकला तो रास्ते में पुल के ऊपर एक आई 20 कार सवार युवकों ने उसकी कार के आगे कार अड़ा दी। कार रुकते की गन प्वाइंट पर उसे कार की ड्राइविंग सीट से उतारकर पीछे बैठा दिया। गांव नयाबांस में पेट्रोल पंप के पास चंचल कुमार को कार से फेंक कर पर्स और दो मोबाइल फोन छीनकर ले गए। पर्स में 5 हजार रुपये की नकदी व अन्य जरूरी कागजात थे। इस संबंध में थाना सांपला प्रभारी राजेंद्र सिंह बूरा का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें