फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कैप्चा केस... निवेश की गई रकम लेने हर रोज पीसीएल ऑफिस पहुंच रहे लोग

Mon, 25 Nov 2024 08:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24सीटीके21..शीला बाईपास ​स्थित पीसीएल कंपनी में जांच करने पहुंची पंचकूला पुलिस। संवाद
विज्ञापन
घर बैठे रुपये कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पंचकूला टीम रविवार को भी रोहतक पहुंची। यहां उन्होंने आरोपियों को साथ ले रखा था और कुछ अन्य साथियों को गिरफ्तार करने के लिए आई थी। हालांकि अभी पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी।
विज्ञापन

घर बैठे लोगाें को पांच-पांच हजार रुपये का निवेश कराकर उनको आईडी देकर कैप्चा भरवाने का काम देकर ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके ऑफिस से सभी कंप्यूटर-सीपीयू और लैपटॉप के अलावा रजिस्टर आदि को जब्त कर लिया गया। उनके कब्जे से काफी संख्या में आधार कार्ड समेत खातों की जानकारी मिली है। पंचकूला साइबर पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। रविवार को पंचकूला की टीम आरोपी रोहित को लेकर रोहतक पीसीएल कंपनी के कार्यालय पहुंची। हालांकि, थोड़ी देर में ही टीम जांच करने के बाद वहां से निकल गई। उन्होंने दो आरोपियों को भी गाड़ी में बैठा रखा था और उन्हीं के बताए स्थानों पर पुलिस जांच-पड़ताल के साथ अन्य सामग्री जुटा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया है।
30 लाख से ज्यादा की 600 आईडी थीं, अब कैसे मिलेंगे रुपये : संजय
रोहतक निवासी संजय ने बताया कि उसने 600 आईडी पीसीएल कंपनी से बनवा रखी थीं और परिवार के ज्यादातर सदस्यों को इसी काम में लगा रखा था। अब यह राशि मिलने वाली थी और 6 दिसंबर को उनको ऑफिस पर रुपये लेने और कुछ दस्तावेज की कार्रवाई के लिए बुलाया था, लेकिन समाचार पत्रों में पढ़कर वह मौके पर आए तो होश उड़ गए। उन्होंने 30 लाख से ज्यादा रुपये की आईडी बनवा रखी हैं, जबकि करीब 20 लाख रुपये अपने रिश्तेदारों के भी लगवाए थे। अब दोनों को 6 दिसंबर को कुछ कागजी कार्रवाई करने के बाद करीब 40 लाख रुपये मिलने थे, लेकिन अब दोनों ही परेशान हैं।
विज्ञापन

-
एकता कॉलोनी निवासी महिला ने लगा रखी है 100 आईडी
एकता कॉलोनी निवासी महिला सुमालिका ने बताया कि वह एक सरकारी कर्मचारी है और उनके रिश्तेदारों ने पीसीएल कंपनी के बारे में कैप्चा भरकर रुपये कमाने की जानकारी दी थी। इसमें उन्होंने भी अलग-अलग नाम से 100 आईडी लगवा दीं, जिससे हर माह करीब 30 हजार रुपये की आमदनी शुरू होनी थी। इस आमदनी के लिए निवेश तो हो गया था, लेकिन रुपये आने शुरू होने थे। अब निवेश किया गया धन भी चला गया और आने वाले की बात ही खत्म हो गई है।

मां ने कहा था कि जो अभी ले लो...युवक के सवा लाख मरे
बोहर गांव निवासी रवि ने 30 से अधिक आईडी बनवा रखी थीं और उसके 1.26 लाख रुपये निकल रहे थे। 20 नवंबर को कंपनी के जॉनी ने बुलाया। युवक अपनी मां के साथ जॉनी के पीसीएल ऑफिस पर पहुंचा तो कंपनी की ओर से संचालक उसे 93 हजार रुपये देने लगा, लेकिन युवक ने कहा कि 1.26 लाख रुपये ही लेकर जाएगा। युवक की मां और संचालक ने कहा कि वह इन रुपयों को ले जाए, बाकी जल्द ही दे दिए जाएंगे, लेकिन युवक सारे पैसे लेने पर अड़ गया तो संचालक ने 5 दिसंबर का समय दिया। अब पंचकूला पुलिस ने छापा मारा तो समाचार पत्रों की खबर पढ़कर होश उड़ गए।
पांच साल किराये पर मकान का किया था एग्रीमेंट
पीसीएल कंपनी के मुख्य संचालक जॉनी ने मकान मालिक से पांच साल तक किराये पर लिया था। इसके लिए 11 माह का एग्रीमेंट किया गया था। 1 जुलाई से ही जॉनी ने इस मकान में ऑफिस शिफ्ट किया था, जबकि उससे पहले भरत कॉलोनी में उसी गली के दूसरे छोर पर ऑफिस था। अभी ऑफिस बनवाने में 10 से 15 लाख रुपये लगाए थे और ऊपर वाली मंजिल पर काम चल ही रहा था। मगर उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी।

24सीटीके21..शीला बाईपास स्थित पीसीएल कंपनी में जांच करने पहुंची पंचकूला पुलिस। संवाद

24सीटीके21..शीला बाईपास स्थित पीसीएल कंपनी में जांच करने पहुंची पंचकूला पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें