फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मदीना के पास कैंटर ने मारी ट्रैक्टर को टक्कर, 6 साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम चौबीसी के गांव मदीना के पास रोहतक-हिसार मार्ग पर पीछे से आ रहे पंजाब नंबर के कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। हादसे में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवासी छह वर्षीय ज्योति की मौत हो गई। जबकि उसकी मां सहित तीन को चोटें आईं। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक टीकमगढ़ निवासी रमेश यादव ने दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित मदीना गांव में मजदूरी करने आया हुआ है। उसका एक बेटा व तीन बेटी हैं। दो बड़ी बेटी वामना व वोल्की दादा-दादी के पास मध्यप्रदेश में रहती हैं। जबकि छोटी बेटी ज्योति व बेटा उमंग साथ आए हुए हैं। शुक्रवार सुबह वह ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार होकर खेत में जा रहे थे। आकाशवाणी केंद्र के पास कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। ट्राली में लोहे के गार्डर व पत्थर भरे थे। टक्कर उसे उसकी बेटी ज्योति व पत्नी रजनी सड़क पर जा गिरी। जबकि दो अन्य को भी चोटें आई। घायलों को पीजीआई ले जाया गया, जहां ज्योति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें