फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 550 सीटों के लिए आईटीआई में भर सकेंगे पसंदीदा ट्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। हसनगढ़ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए सत्र में दाखिलों के लिए विद्यार्थी 3 से 15 जुलाई तक पसंदीदा ट्रेड का चयन कर सकेंगे। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने ट्रेड चयन यानी पसंदीदा ट्रेड भरने का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी पसंद के ट्रेड का चयन कर उसे लॉक कर सकेंगे। संस्थान में सभी ट्रेडों की करीब 550 सीटें निर्धारित हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार से पोर्टल चालू कर दिया गया है। निर्धारित अवधि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन या नया चयन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू हुई थी जिसकी अंतिम तिथि पहले 15 जून थी। इसे बाद में बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पोर्टल पर ट्रेड चयन का विकल्प उपलब्ध नहीं होने से अभ्यर्थी असमंजस में थे।
वर्जन

विभाग के अनुसार ट्रेड चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार की जाएगी। उपलब्ध सीटों के आधार पर विभिन्न आईटीआई में सीटों का आवंटन किया जाएगा। इसलिए सभी आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। समय रहते अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार ट्रेड का चयन कर पोर्टल को लॉक करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविन्द्र चहल, प्राचार्य, आईटीआई हसनगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें