फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ितों को अन्य मरीजों की अपेक्षा अधिक रक्त की आवश्यकता : डॉ. दीप्ति

Mon, 06 May 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अमर उजाला फाउंडेशन, करियर कंप्यूटर केंद्र, अरुण एक्स-रे लैब तथा इंडेप्थ विजन फाउंडेशन व सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की ओर से अकेडमी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 94 रक्तदाताओं ने अपना रक्त कैंसर पीड़ितों के लिए दान किया। रक्त एकत्रित करने के लिए राष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान एम्स बाढ़सा से टीम थी। शिविर में राष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान के आधान चिकित्सा विभाग से सहायक प्रोफेसर डॉ. दीप्ति राउत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही।
विज्ञापन

डॉ. दीप्ति राउत ने शिविर में सभी रक्तदाताओं को बैज लगाए तथा उन्हें प्रशंसा पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि कैंसर पीड़ितों को अन्य मरीजों की अपेक्षा अधिक रक्त की आवश्यकता होती है। करियर कंप्यूटर केंद्र के निदेशक नरेंद्र ने बताया कि उनके द्वारा हर साल 5 मई को रक्तदान शिविर लगाया जाता है। अब तक 11 रक्तदान शिविर लगा चुके हैं। डॉ. रामचरण ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 18 साल से ऊपर प्रत्येक युवा हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है और इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। संस्था आईवीएफ से पूनम देशवाल ने बताया कि उनकी संस्था ने कैंसर पीड़ितों के लिए यह विशेष अभियान चला रखा है। इस अवसर पर संदीप देशवाल, निधी, साहिल, हिमांश, प्रियंका, खुशी, हन्नु, स्नेहा, सपना, नमय, राहूल, जितेंद्र, हर्ष, पर्याग, अमित हुड्डा, संदीप, हेमंत, प्रीति, सिमरन, विकास, रति देव, कपिल, नवीन, ख़ुशी, विशाल जोशी, दिनेश, नित्यानन्द मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें