फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिल्ली बाईपास ओवरब्रिज पर काम शुरू करवाने के लिए मांगी नहर बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली बाईपास पर जवाहरलाल नेहरू नहर और भालौठ सब ब्रांच नहर पर काम रुका हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि काम दोबारा शुरू करने के लिए दोनों नहरों को एक माह बंद रखा जाए। इस ब्रिज का निर्माण 15.83 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। अभी विभाग को नहर बंद करने के इजाजत नहीं मिली है। एक महीने तक नहर बंद करने पर लोगों को पानी की किल्ल्त से जूझना पड़ेगा। सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग दोनों को ही अभी इस समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर माथापच्ची कर रहे हैं। अभी इस पुल सिंगल लेन किया हुआ है। यहां पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। लोग परेशान रहते है। इस ओवरब्रिज पर काम को फर्राटा भरने के लिए अभी इंतजार करना होगा। नहर पुल बनाने में अडंगा बनी हुई है।
विज्ञापन

50 हजार वाहन करते हैं आवागमन
रोहतक और आसपास के जनपदों एवं गांवों से हर रोज इस ओवरब्रिज से करीब एक लाख लोग आवागमन करते हैं। करीब 50 हजार वाहनों का काफिला यहां से गुजरता है। ओवरब्रिज के चालू होने से न सिर्फ वाहन चालकों को बल्कि यात्रियों के लिए भी बिना जाम के सफर आसान हो जाएगा। ओवरब्रिज के चालू होने के बाद सफर काफी आसान हो जाए।


पुल का निर्माण कार्य करवाने के लिए एक महीने के लिए नहर बंद चाहिए। इसके बाद ही ओवरब्रिज का निर्माण कार्य हो सकेगा। नहर में पानी के रहते काम नहीं किया जा सकता। अभी सर्दियां आ गई है, तो एक महीने के लिए नहर को बंद रखा जा सकता है। सर्दियों में ज्यादा पानी की किल्लत होती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार, कार्यकारी अभियंता, लोग निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें