फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर 4 जगह लगे कैंप, 422 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
05सीटीके27...केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 71वें जन्म दिन पर कला परिषद रोहतक,लोक कला संगठन व लो
विज्ञापन
रोहतक। केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर सोमवार को शहर में चार जगह रक्तदान शिविर लगे, जहां से 422 यूनिट रक्त एकत्रित करके पीजीआई के ब्लड बैंक में जमा कराया गया है। साथ ही, डीसी ने फैसला किया है कि शहर की मुख्य सड़कों की ग्रिल काटकर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यालय के बाहर लगे शिविर में सुबह करीब 10 बजे पूर्व मंत्री के कार्यालय के बाहर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, डीसी धीरेंद्र खडग़टा, एसपी नरेंद्र बिजारणिया, निगम आयुक्त धर्मेंद्र कुमार, एडीसी नरेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह व नमिता सिंह, पीजीआई के कुलपति एचके अग्रवाल व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने पौधरोपण किया। साथ ही, शिविर में 209 लोगों ने रक्तदान किया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 71वें जन्मदिन पर 71 गमलों में पौधरोपण किया गया। 61 गमलों पर 122 रक्तदाताओं के नाम लिखे गए। वहीं, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल व अन्य की तरफ से लगाए गए झज्जर रोड स्थित सैनी धर्मशाला, आंबेडकर चौक पर 100 व एमडीयू के सभागार में लगे शिविर में 60 यूनिट रक्तदान किया गया।

05सीटीके27...केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 71वें जन्म दिन पर कला परिषद रोहतक,लोक कला संगठन व लो

05सीटीके27...केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 71वें जन्म दिन पर कला परिषद रोहतक,लोक कला संगठन व लो

05सीटीके27...केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 71वें जन्म दिन पर कला परिषद रोहतक,लोक कला संगठन व लो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें