फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम में मियावाकी पद्धति से 10 हजार पौधे लगाने का अभियान शुरू

Tue, 08 Sep 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
महम में पौधरोपण करते सदस्य। स्रोत : सदस्य
विज्ञापन
महम। उजाला नगर स्थित पंचायती भूमि पर मंगलवार को मियावाकी पद्धति से पौधरोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। इसके तहत 2.5 एकड़ क्षेत्र में 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उप वन संरक्षक पुष्कर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वयं पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

पुष्कर कुमार ने बताया कि मियावाकी पद्धति से कम क्षेत्रफल में घना और तेजी से विकसित होने वाला वन तैयार होता है। वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और शहरवासियों ने इसमें भाग लिया।
राकेश गुलिया रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर और अनुज नेहरा ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफिसर सहित विभागीय कर्मचारियों ने भी पौधे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश भारद्वाज ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें