बहादुरगढ़। वैश्य बीएड कॉलेज मेंं विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन सत्यनारायण गुप्ता हॉस्पिटल नूना माजरा के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
इसमें चिकित्सक डाॅ. किरण, डाॅ. निशा दहिया, दंत रोग चिकित्सक प्रदीप शर्मा एरिया सेल्स मैनेजर और सार्थक व अमित स्टाफ से मौजूद रहे। शिविर में 70 से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। कार्यक्रम का शुभारंभ जीन हेनरी डुनेंट की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। प्राचार्य डाॅ. आशा शर्मा ने कहा कि यह दिवस हमें दूसरों की मदद करने और जरूरतमंदों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है। शिविर में 70 से अधिक विद्यार्थियों ने अपना हेल्थ चेकअप करवाया। डॉक्टर्स ने उन्हें दैनिक जीवन में दांतों संबंधी आने वाली बीमारियों के बारे में बताया और उनके सुझाव बताए। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने माहवारी संबंधी परेशानियों के विषय में बताया व उसके लिए सुझाव दिए। कार्यक्रम आयोजन यूथ रेडक्रॉस यूनिट द्वारा सभी वॉलंटियर्स, काउंसलर सुनीता रानी व दिव्या बंसल की देखरेख में किया गया।
-
-