फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाबा बालकपुरी डेरे में लगाया शिविर, 238 लोगों की आंखें जांची

Sun, 03 May 2026 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25-रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते मुख्य अति​थि सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र,महामंडलेश्वर
विज्ञापन
रोहतक। शांति देवी की स्मृति में बाबा बालकपुरी डेरे में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 238 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। शिविर डेरे के महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी महाराज के सानिध्य में लगाया गया। बाबा बालकपुरी धर्मार्थ औषधालय की ओर से सुबह 9 बजे निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र ने किया। शिविर में नेत्र व हड्डियों की जांच कर मुफ्त औषधियां वितरित कीं। नेत्र जांच के उपरांत निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। कुल 238 लोगों की नेत्र जांच कर मुफ्त चश्में व औषधि दी गई। इस अवसर पर 63 रोगियों की हड्डियों की जांच कर दवाई दी गई।
इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें 44 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रमाणपत्र के साथ हेलमेट देकर सम्मानित किया। वहीं शाम को पुरीधाम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया। बाबा कार्तिकपुरी ने इसका पाठ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडवोकेट नवीन गुप्ता, कुलभूषण जैन, डॉ. विनीत गर्ग, डॉ. दीपक, डॉ. सुमन पहल, डॉ. संगीता, डॉ. रीति सैनी, सुरेश वशिष्ठ, अजेश गुप्ता, कार्तिकपुरी, शांतपुरी, सिमरणपुरी, प्रसन्नपुरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें