फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गलत वीडियो डालने पर प्रतिबंध की उठी आवाज

विज्ञापन
51...अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के सदस्यों ने मंगलवार को आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। यहां से नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय तक पहुंचे। यहां विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष मनोज बागड़ी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबा साहेब व समाज पर अनर्गल टिप्पणी नहीं करने की अपील की। प्रदेशाध्यक्ष मनोज बागड़ी ने कहा कि सोशल मीडिया पर बाबा साहेब, समाज, जाति के बारे में गलत वीडियो डालने पर प्रतिबंध लगाया जाए। जाति के नाम पर कोई भी वीडियो डालकर द्वेष बढ़ाया जा रहा है। यह सभी के लिए हानिकारक है। इस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगनी चाहिए। इस बारे में अनुसूचित विभाग के उपाध्यक्ष अनिल के नेतृत्व में मुहिम भी चलाई जा रही है। इस मौके पर जितेंद्र वाल्मीकि, अनिल, बलजीत राणा, पारस गौतम, रविंद्र बागड़ी, राजेंद्र व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें