13सीटीके16-एमडीयू में हवन यज्ञ में मौजूद शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत:एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सीएसई ब्लॉक में वीरवार को चौ. मातु राम यज्ञशाला समिति की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के पुरोहित परविंदर ने आध्यात्मिक उन्नति में यज्ञ की महत्ता को रेखांकित किया। यज्ञशाला समिति के अध्यक्ष आर्य आकाश हुड्डा ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग दिया। यूआईईटी निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह ने बतौर यजमान इस कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने यज्ञ की महत्ता बताई। साथ ही विद्यार्थियों से नैतिक मूल्य का पालन करने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. ईशा, डॉ. मंजीत कौर, डॉ. चंचल हुड्डा, डॉ. कविता हुड्डा, डॉ. सोनिया, डॉ. कीर्ति, डॉ. कामना, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. योगेश कुमार समेत संस्थान के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।- संवाद