महम। भराण गांव में युवक को काम के बहाने बुलाकर रॉड से हमला करने पर का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
अश्विन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वहह गांव में बिजली का काम करता है। 24 अक्टूबर को सुबह 7.45 पर उसके किसी ने फोन कर उसे माता के मंदिर में मूर्तियों की डेंटिंग-पेंटिंग के लिए बुलाया। जब वह वहां पर पहुंचा तो युवकों ने उसको रोक लिया औररुस पर बिंडो, लाठी और रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने उसे पीजीआई में भर्ती करवाया। पुलिस ने गांव के ही अजमेर, आशीष, विशाल, प्रिंस व विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद