रोहतक। सनसिटी स्थित बीपीएल फ्लैट में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। इससे फ्रिज, वॉशिंग मशीन व दो रजाई जल गईं। फ्लैट में रह रहे मिथुन ने बताया कि परिवार के लोग काम में व्यस्त थे। शाम करीब 7 बजकर 10 मिनट पर अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे सामान जल गए। ब्यूरो