फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हथियार खरीदने के बहाने बुलाकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तीन साल पहले दोस्त रोहित की बेकसूर होते हुए बेरहमी से घर के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी अंदाज में घर में घुसकर निकेतन की हत्या करने की ठान ली थी। दो माह पहले जमानत पर आए निकेतन के घर हथियार खरीदने के बहाने गए और कनपटी से सटाकर गोलियां मार दीं। हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार आरोपी साहिल उर्फ नोटी व योगेश उर्फ डोगा ने यह खुलासा पुलिस पूछताछ में किया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन




जांच अधिकारी सुरेंद्र दहिया ने बताया कि 22 अगस्त को सूचना मिली कि गांव सुनारियां कलां में दो माह पहले हत्या के मामले में जमानत पर आए गांव के युवक निकेतन की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस गांव में पहुंची और मृतक के पिता रामकुमार के बयान दर्ज किए। मृतक के पिता ने बताया कि वर्ष 2020 में पैसे के लेनदेन के चलते गांव के युवक रोहित की हत्या हुई थी, जिसमें उसके बेटे निकेतन को गिरफ्तार किया गया था। दो माह पहले ही निकेतन जमानत पर घर आया था। वह अपने बड़े बेटे के साथ खेत में गया था। वापस आया तो निकेतन का शव घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने गांव के युवक साहिल व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की। जांच करते हुए आरोपी साहिल उर्फ नोटी व उसके साथी योगेश उर्फ डोगा को गिरफ्तार किया गया।
रोहित का बेहद करीबी दोस्त था, बिना कसूर की हत्या
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रोहित उनके साथ ही पढ़ता था। उसका और निकेतन के बीच 100 रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। उसमें से 60 रुपये तो रोहित दे दे दिए। इसके बावजूद निकेतन ने उसके घर के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दी। एक नहीं, बल्कि पांच चाकू मारे। आरोपियों का कहना है कि उसी दिन ठान लिया था कि वे अपने बचपन के दोस्त की हत्या का बदला लेंगे।
विज्ञापन

दो माह से फिराक में थे, अब जाकर मिला मौका
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जब से निकेतन जमानत पर आया, तभी से उसकी हत्या की फिराक में थे। वे चाहते थे कि निकेतन को उसके घर के अंदर ही जाकर मारे, क्योंकि वह भी रोहित को भी उसके घर के बाहर मारा गया था। वारदात के दिन उन्होंने निकेतन को व्हाट्सअप कॉल की। कहा, उनको हथियार खरीदना है। निकेतन ने घर बुला लिया। बैठक में बैठकर हुक्का पीने लगे। तभी मौका मिलते ही कनपटी से सटाकर गोलियां मार दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें