फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक्सरे के लिए नहीं करना होगा इंतजार, अब तुरंत मिलेगा सटीक उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस की शाखा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (पीजीआईडीएस) ने अपने आपातकालीन विभाग में आधुनिक एक्सरे मशीन को शामिल कर लिया है। जल्द ही दूसरी एक्सरे मशीन विभाग में और आ जाएगी। इसका लाभ यहां ओपीडी के बाद आने वाले गंभीर मरीजों को मिलेगा। मरीजों को अगले दिन ओपीडी खुलने या निजी जांच केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। विभाग ने दुर्घटनाग्रस्त मामलों के लिए अपैक्स धनवंतरी ट्रामा सेंटर में भी एक डेंटल चेयर व एक्सपर्ट की तैनाती कर रखी है।
विज्ञापन

संस्थान के डेंटल कॉलेज में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं। इसमें कई मरीज दूसरों जिलों व राज्यों से भी आते हैं। कई बार कुछ मरीज ओपीडी समय के बाद पहुंचते हैं और उनके लिए अगले दिन आना आसान नहीं होता। कुछ मरीज गंभीर अवस्था में उपचार के लिए भी पहुंचते थे, इसके लिए आपातकालीन ट्रीटमेंट तो दे दिया जाता था, लेकिन अब एक्सपर्ट से उपचार होगा। यहां आपातकालीन विभाग में लगाई गई एक्सरे मशीन की खास बात है कि यह एक्सरे तुरंत देगी, इसमें फिल्म के लिए इंतजार नहीं करना होगा। इसका लाभ मौके पर मरीज को मिलेगा। आपातकालीन विभाग के प्रभारी डॉ. विरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके यहां 25 से 50 मरीज औसतन आते हैं। इनका मौके पर जो भी आवश्यक होता है किया जाता है। अब एक्सरे मशीन की सुविधा मिलने से मरीज का सटीक उपचार होगा।


आपातकालीन विभाग को एक आधुनिक एक्सरे मशीन मिल गई है। इसमें तुरंत एक्सरे मिलेंगे, फिल्म के लिए इंतजार नहीं करना होगा। कुलपति से दूसरी एक्सरे मशीन की भी लगभग अप्रूवल मिल चुकी है। जल्द ही दूसरी एक्सरे मशीन भी विभाग में आ जाएगी। यहां आने वाले मरीज को उपचार के लिए अगले दिन का इंतजार नहीं करना होगा। हमें जो भी कमी मिलती है, उसका समाधान करते हैं। जरूरत को देखते हुए एक डेंटल चेयर ट्रामा सेंटर में भी है। विभाग में जांच से लेकर सर्जरी करने तक की सुविधा आपातकालीन विभाग में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. संजय तिवारी, प्रिंसिपल, पीजीआईडीएस, पीजीआईएमएस रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें