फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टिटोली में किसानों की संख्या बढ़ाने का आह्वान

Wed, 28 Feb 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
टिटौली गांव में घरने पर बैठे किसान नारे बाजी करते हुए। संवाद
विज्ञापन
कलानौर। धरना कमेटी टिटोली के सदस्य पूर्व सरपंच उमेद सिंह फौगाट किसान आंदोलन में शामिल होने का न्यौता देने के लिए कलानौर जाट कालोनी, गुढ़ान बसाना आदि गांवों में पहुंचे। उमेद सिंह फौगाट ने कहा कि 13 फरवरी से टिटोली में किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए धरना प्रदर्शन चल रहा है। धरनास्थल पर स्थल पर संख्या बढ़ाने और आंदोलन को समर्थन देने के लिए गांवों में लोगों को शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है कि या तो धरने पर संख्या बढ़ाई जाए या फिर धरकास्थल बढ़ाए जाएं। चारों विधानसभा में अलग-अलग धरना प्रदर्शन किया जाए। इसी कड़ी में कलानौर में किसानों से मुलाकात की है और धरना-प्रदर्शन व आंदोलन में शामिल होने के लिए गुहार लगाई है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच उमेद सिंह फौगाट जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन रोहतक, हंसराज बसाना, महाबीर सिंह, रिठाल, कालू राणा, जयसिंह, सूरजमल नरवाल चांद राम बसाना, धीरसिंह गुढ़ान, जयसिंह, जयभगवान, रणबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें