फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठगे 12.35 लाख

Wed, 28 Feb 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के पटेल नगर के युवक से शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर साइबर ठग गिरोह ने 12 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज करवाया है। शिकायत में पटेल नगर निवासी अक्षय ने बताया कि उसने करीब एक साल पहले इंस्ट्राग्राम पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें शेयर बाजार में निवेश के बारे में बताया था। उसने क्लिक करके ग्रुप जॉइन कर लिया। उसे इसके बाद शेयर मार्केट के ग्रुप में शामिल किया गया। उसे रिटेल होम के नाम से एप डाउनलोड करवाई गई। इसके बाद शेयर बाजार में किसी न किसी स्कीम के नाम पर 12 लाख 35 हजार रुपये निवेश करवा लिए। वापस मांगने पर मूल भी नहीं दिया जा रहा है। शक होने पर उसने जांच की तो पता चला कि फर्जी एप, वेबसाइट, कागजात और एप से पूरी ठगी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें