32-रोहतक के एसआरएस स्कूल में दो हरियाणा कन्या वाहिनी एनसीसी रोहतक की ओर से वार्षिक प्रशिक्षण मे
रोहतक। दो हरियाणा कन्या वाहिनी एनसीसी रोहतक की ओर से एसआरएस स्कूल में रविवार को वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें जल संरक्षण एवं कॅरिअर काउंसलिंग पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। डॉ. रविंद्र नांदल ने कैडेट्स को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कैप्टन जगबीर सिंह मालिक ने कॅरिअर काउंसलिंग पर व्याख्यान देकर कैडेट्स को जागरूक किया। शिविर में उपस्थित कैडेट्स को अपनी कला दिखाने का भी अवसर मिला। दोपहर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें कैडेट्स ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल अमित मैथ्यू, सूबेदार मेजर वीर सिंह सहित अन्य लोग रहे।