09. जाट कॉलेज में एनएसएस के दौरान पौधारोपण करते प्राचार्य प्रो. जोगेंद्र सिंह दहिया व स्वयंसेवक
रोहतक। जाट कॉलेज में सोमवार को एनएसएस की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कॉलेज प्राचार्य प्रो. जोगेंद्र सिंह दहिया और स्वयंसेवकों ने मिलकर कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर डॉ. कांता राठी ने बढ़ते प्रदूषण और ईंधन संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हर खुशी के अवसर पर एक पौधा लगाने चाहिए। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों और अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों को जागरूक किया और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।