फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शाम चार बजे तक मंडी में 25,000 क्विंटल गेहूं खरीदा, 55 गेट पास जारी किए

Sun, 26 Apr 2026 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18-रोहतक नई अनाज मंडी में गेहूं का उठान करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले की अनाज मंडी में गेहूं की आवक कई दिनों से घटने लगी है। शनिवार को भी मंडी में खरीद दोबारा शुरू हो गई। शुक्रवार को मंडी में कोई खरीद नहीं की गई थी। एजेंसियों की तरफ से उठान में तेजी लाने के लिए बीच में खरीद बंद कर सिर्फ उठान किया जा रहा था।
विज्ञापन

शाम चार बजे तक लगभग 5,000 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसके लिए लगभग 55 गेट पास जारी किए गए। इस दिन लगभग 25,000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। शाम चार बजे तक मंडी से लगभग 30,000 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ।
मंडी में अब तक 9,56,124 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसमें से लगभग 7,37,076 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। खरीदे गए गेहूं में से लगभग 3,71,965 क्विंटल की उठान हो चुका है। यह कुल खरीद का लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडियोें में कुल आवक, खरीद व उठान (क्विंटल):
मंडी आवक खरीद उठान
कलानौर 2,32,974 1,70,279 52,330
लाखनमाजरा 3,10,408 2,38,845 1,08,947
किलोई 3,55,887 2,36,524 1,26,385
सांघी 2,04,579 1,96,661 77,030
मदीना 1,64,439 1,42,843 71,141
खरक कलां 1,37,243 80,744 40,000
कहानौर 39,937 10,807 5,422

18-रोहतक नई अनाज मंडी में गेहूं का उठान करते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें