संपला। संमचाना गांव के युवक को ऑनलाइन गाड़ी खरीदना महंगा पड़ गया। फौजी बताकर ठग ने उनसे एक लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मोहित के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस काे दी शिकायत में मोहित ने कहा कि वह खेतीबाड़ी करता है। फेसबुक पर एक गाड़ी बिक्री की पोस्ट देखकर विक्रेता से संपर्क किया तो उसने खुद को सैनिक बताया। उसने कहा कि पैसे भेज दो गाड़ी घर पहुंच जाएगी। भेजे गए स्कैनर पर 140000 रुपये पर डाल दिए। इसके बाद उनका संपर्क काट दिया। बाद में ठगी का पता चला।