रोहतक। किसानों के दिल्ली कूच के बाद से रोडवेज की जींद के रूट पर चलने वाली बसें स्टाफ की कमी के चलते सुबह के समय नहीं चल पा रही है।
दरअसल, रोडवेज की तरफ से प्रशासन को बसें और स्टाफ दिया हुआ है ताकि दो एजेंसियों समेत पुलिस की टीम को वह इधर से उधर लेकर जा सकें। रोजा सुबह के समय जींद की तरफ 100 से ज्यादा दैनिक यात्रियों को अपने काम से जाना पड़ता है, लेकिन सुबह चार से छह बजे के बीच जींद की तरफ बस न चलने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं लंबे रूट पर चलने वाली पंजाब से आने वाली बसें भी सड़कें जाम होने के कारण रोहतक की तरफ नहीं आ पा रही है। इससे समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। दिन के समय भी कुछ बसें ही जींद के रूट पर चल रही है। दिन के समय सिर्फ कुछ बसें ही जाती है तो उनमें भीड़ होने के कारण बुजुर्गों को सीट तक नहीं मिल पाती। उन्हें बाहर से ही कैब या अन्य वाहनों की मदद से अपने घर तक जाना पड़ रहा है। डिपो की तरफ से अलग से कोई व्यवस्था भी नहीं की गई है। इससे व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
वर्जन
जल्द ही इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। यात्रियाें को समस्या नहीं आने दी जाएगी।
भारत भूषण गोगिया, महाप्रबंधक राेडवेज डिपो