फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दबंगई...पालिका बाजार में पनीर उठाकर खाने से टोका तो चार युवकों ने दुकान पर की तोड़फोड़

विज्ञापन
पालिका बाजार के सामने एक दुकान पर हुई तोड़फोड़ के बाद टूटा दुकान का शीशा। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के पालिका बाजार में शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे पनीर उठाकर खाने से रोका तो दबंगई दिखाते हुए युवकों ने न केवल धमकी दी बल्कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद तोड़फोड़ करके चले गए। वारदात से नाराज व्यापारी बाजार में एकत्रित हुए और एसपी से कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई के नाम पर पुलिसकर्मी पीड़ित दुकानदार चिराग से बोला-आरोपियों का फोन नंबर दे देना, कार्रवाई कर दूंगा।
चिराग ने बताया कि उनकी बाजार में मुख्य सड़क पर दही, लस्सी व पनीर की दुकान है। रात करीब पौने 10 बजे दो युवक आए और खुद ही पनीर उठाकर खाने लगे। दुकानदार ने टोकते हुए कहा कि यूं खुद उठाकर न खाएं, उनसे मांग लेते। इस पर आरोपी युवक कहासुनी करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। डर के मारे दुकानदार आर्य नगर थाने में पहुंचा। आरोप है कि जब पुलिसकर्मी से कहा कि युवक धमकी देकर गए हैं तो एक पुलिसकर्मी बोला-तू शराब पिलाता होगा। मना करने पर दो पुलिसकर्मी दुकान पर आए और बोले-आरोपियों का नाम व मोबाइल नंबर बताओ।
घटना के आधा घंटे बाद दोबारा आए चार युवक और की वारदात
दुकानदार ने कहा कि उसे नहीं पता। इसके बाद पुलिसकर्मी ने कहा कि सुबह तक आरोपियों का मोबाइल नंबर बता देना, कार्रवाई कर देंगे। इसके बाद पुलिसकर्मी लौट गए। घटना के करीब आधे घंटे बाद चार युवक आए और दुकान में लाठी-डंडों से तोड़फोड़ शुरू कर दी। दरवाजे व शीशे तोड़ दिए। दुकानदार ने किसी तरह खुद की जान बचाई।
मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होता देखकर आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पाकर पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन, व्यापारी नेता सतीश प्रजापत व अन्य मौके पर पहुंचे और एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया को पूरी वारदात से अवगत करवाया। आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

...
पुलिस को शिकायत के बावजूद तोड़फोड़ होना चिंता की बात है। मामले को लेकर एसपी से मिलकर कड़ी कार्रवाई व व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की जाएगी।
- गुलशन निझावन, प्रधान पालिका बाजार
...
डीजीपी का नारा है कि प्रदेश से आतंक मिटा देंगे। ये आतंक तो सरेआम हो रहा है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
- सतीश प्रजापत, व्यापारी नेता पालिका बाजार
...
पुलिस सीसीटीवी कैमरे देखकर जांच पड़ताल कर रही है। दो आरोपियों की पहचान हुई है, नजदीक संजय नगर के बताए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर बिजेंद्र, प्रभारी थाना आर्य नगर
...

पालिका बाजार के सामने एक दुकान पर हुई तोड़फोड़ के बाद टूटा दुकान का शीशा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें