फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गाड़ियां खड़ी करने पर कहासुनी में चलीं गोलियां, चाय वाला बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लाखनमाजरा-महम रोड पर बैंसी गांव के नजदीक चाय बनाने वाले पर बाइक सवार युवकों ने झगड़े के डेढ़ घंटे बाद वापस आकर चार राउंड गोलियां चलाईं। हमले में बैंसी गांव निवासी रवींद्र बाल-बाल बच गया। उसने लाखनमाजरा थाने में निंदाना गांव निवासी अनिल उर्फ कालू सहित तीन के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नीड़ित रवींद्र ने बताया कि उसकी सड़क किनारे चाय की दुकान है। रविवार रात चाय के दुकान के पास तीन ट्रक खड़े थे, जो टायर पंक्चर लगवा रहे थे। इसी बीच निंदाना के कुछ युवक आए और बोले, यहां क्यों गाड़ियां खड़ी कर रखी हैं। इस बात को लेकर उस समय कहासुनी हो गई थी, हालांकि बाद में दोनों पक्षों में बीच-बचाव हो गया। करीब डेढ़ घंटे बाद निंदाना गांव निवासी अनिल उर्फ कालू अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर आया और गोलियां चलानी शुरू कर दी। किसी तरह वह बाल-बाल बच गया। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। लाखनमाजरा थाना प्रभारी समरदीप सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें