फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कन्हेली और सुनारिया में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Thu, 21 Aug 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों को गिराने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसके तहत गांव कन्हेली व सुनारिया कलां में लगभग 10.2 एकड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में 6 नींव, इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड नेटवर्क, सीवर लाइन तथा कच्चा रोड तोड़ दिया गया।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिले में अवैध निर्माण अथवा अवैध कॉलोनियों को नहीं पनपने दिया जाएगा। इस तोड़फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। नागरिकों से अपील है कि वे अपनी कमाई को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें