फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 4.5 एकड़ में विकसित अवैध काॅलोनियों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव नाहरी के पास अवैध निर्माण ढहाता बुलडोजर। स्रोत: प्रा​धिकरण - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव नाहरी की राजस्व संपदा पर लगभग 4.5 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) ने मंगलवार को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय, डब्ल्यूबीएम रोड नेटवर्क, सीवर लाइन और बिजली के खंभों को हटाया गया।
डीटीपी नीलम शर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सड़क, पानी, सीवरेज और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होतीं, जिससे लोगों की मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले एसएमडीए के सीईओ से अनुमति लेना अनिवार्य है। अन्यथा, नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत किसी भी समय अवैध निर्माण को गिराया जा सकता है।
यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एचएसआईआईडीसी कुंडली के प्रबंधक नवीन मेहरा और पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें