फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 12 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
बुलडोजर से अवैध कॉलोनी में की जा रही तोड़फोड़। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बावल। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने बुधवार को बावल क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 12 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर से तोड़फोड़ की। इसके अलावा लगभग तीन एकड़ में बिना अनुमति विकसित किए जा रहे अवैध मैरिज पैलेस पर भी कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस बल की सहायता से अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन के अनुसार, बावल तहसील के गांव सुठानी, बनीपुर और बावल की राजस्व भूमि पर बिना अनुमति कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए इन कॉलोनियों में बनाए गए 16 डीपीसी, 10 चारदीवारी और कच्चे रास्तों के नेटवर्क को ध्वस्त किया। इसके अतिरिक्त बावल की राजस्व भूमि पर करीब तीन एकड़ में विकसित हो रहे अवैध मैरिज पैलेस पर भी तोड़फोड़ की गई।

नरेंद्र नैन ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच जिला नगर योजनाकार कार्यालय से अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले प्रॉपर्टी डीलर आकर्षक दावे करके लोगों को खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। बाद में निर्माण शुरू होने पर विभागीय कार्रवाई होती है जिससे खरीदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें