फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किला रोड पर चला बुलडोजर, कर्मचारियों ने निगम कार्यालय घेरा

Fri, 11 Jul 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आधे से ज्यादा शहर में बारिश के बीच वीरवार को कचरा सड़ता रहा। नगर निगम की टीम ने ठेकेदार की मदद से किला रोड, पुराना गोहाना अड्डा, हिसार रोड व दूसरी जगह से बुलडोजर की मदद से कचरा उठवाया। दूसरी तरफ पुराने ठेकेदार के 400 कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पहुंचकर रोजगार मांगा और कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

भारी पुलिस बल के बीच संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह ने कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) में समायोजित करने के लिए सरकार को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। साथ ही, कहा कि जरूरत के हिसाब से नए ठेके व तीन माह बाद होने वाले पांच साल के ठेके में समायोजित करने के लिए पत्र लिखा जाएगा। इसके बाद कर्मचारी लौट गए।
10 दिन से शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। घरों से कचरा उठान की प्रक्रिया बंद पड़ी है। नए ठेकेदार के पूरे कर्मचारी टेंडर जारी होने के बाद पांच दिन बाद भी काम नहीं कर सके क्योंकि पुराने ठेकेदार के 400 से ज्यादा कर्मचारियों को नया ठेकेदार समायोजित नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते निगम के पक्के कर्मचारियों के काम न करने के कारण शहर के बाजारों में भी कचरे के ढेर लग गए हैं। वीरवार को सहायक सफाई निरीक्षक कृष्णलाल ने बुलडोजर व ट्रैक्टर-ट्राॅली की मदद से किला रोड बाजार से कचरा उठवाया। इसके अलावा, पुराना गोहाना अड्डा, माता दरवाजा, जींद बाईपास व झज्जर चुंगी की तरफ से कचरा उठवाया गया।
भारी संख्या में पुलिस बुलानी पड़ी
सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुराने ठेकेदार के कर्मचारी नौकरी न मिलने पर समाजसेवी नवीन जयहिंद के नेतृत्व में श्रीराम रंगशाला से निगम कार्यालय पहुंचे। वहां पर गेट के सामने बैठ गए, जिससे निगमकर्मी अंदर नहीं जा पा रहे थे। जयहिंद ने कहा कि उनकी लड़ाई ठेका प्रथा के खिलाफ है, जो जारी रहेगी। पुलिस ने सभी को समझाकर पार्क में बैठाया, जहां संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह मिलने पहुंचीं। मांग पत्र लेकर संयुक्त आयुक्त के आश्वासन देने पर कर्मचारी लौट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें