रोहतक। त्योहारी सीजन में एक तरफ बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है, दूसरी तरफ पार्किंग के अभाव में शहर के बाहर से आने वाले ग्राहक परेशान हैं। एलिवेटेड रोड के ऊपर स्थायी पार्किंग में जगह नहीं है जबकि गवर्नमेंट स्कूल के मैदान में बनी अस्थायी पार्किंग के 80 प्रतिशत क्षेत्र में भवन निर्माण सामग्री पड़ी है। व्यापारियों ने नगर निगम से मांग की है कि निर्माण सामग्री उठवाकर सफाई करवाई जाए। साथ ही, वाहनों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की जाए।
नवरात्र के बाद 28 सितंबर को दुर्गा पूजा, 30 सितंबर को महाष्टमी, 1 अक्तूबर को महानवमी व दो अक्तूबर को दशहरा पर्व है। 7 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, 10 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत है। इसके बाद 20 अक्तूबर को दिवाली, 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा, 23 अक्तूबर को भैया दूज व 28 अक्तूबर को छठ पूजा का त्योहार है।
इसके बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में कड़ाके की सर्दियों तक बाजार में चहल-पहल रहेगी। इसके बावजूद प्रशासन ने अभी पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था नहीं की है।
गवर्नमेंट स्कूल के मैदान में प्रशासन की तरफ से त्योहारी सीजन में अस्थायी पार्किंग बनाई जाती है। शौरी मार्केट, किला रोड, रेलवे रोड व अन्य बाजारों में दूसरे जिलों से भी ग्राहक खरीदारी के लिए आते हैं। भिवानी से शौरी मार्केट में कपड़ा खरीदने आए मुकेश ने कहा कि अस्थायी पार्किंग में कार खड़ी करके गया। यहां न तो सफाई है और न जगह है। हर तरफ भवन निर्माण सामग्री पड़ी है।
बाक्स
हुडा कांप्लैक्स की निर्माणाधीन पार्किंग में काम तेज
उधर, निगम की तरफ से हुडा कांप्लैक्स स्थित निर्माणाधीन पार्किंग में काम तेज करवा दिया है। इसके लिए ठेकेदार को कड़ी हिदायत दी गई है। हालांकि त्योहारी सीजन में काम पूरा नहीं हो सकेगा।
वर्जन
व्यापारियों व पुलिस प्रशासन के साथ बैठक करके त्योहारी सीजन में पार्किंग को लेकर पुख्ता कदम उठाए जाएंगे। जल्द ही इसके लिए बैठक की तिथि तय होगी। हुडा कांप्लैक्स की पार्किंग का तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
डा. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम
19 रोहतक के किला रोड पर दूसरे नवरात्र के दिन मार्केट में रही खरीदारों की भीड़। संवाद- फोटो : गिलौला में जली दुकान।
19 रोहतक के किला रोड पर दूसरे नवरात्र के दिन मार्केट में रही खरीदारों की भीड़। संवाद- फोटो : गिलौला में जली दुकान।