फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी अभ्यास की नैतिकता का पालन करें उभरते वकील : कैलाश

Tue, 19 Mar 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19सीटीके16...एमडीयू अलाइड स्टडीज में आयोजित इंटर क्लास मूट कोर्ट प्रतियोगिता भाग लेते विद्यार्थ
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड अलाइड स्टडीज में दो दिवसीय इंटर क्लास मूट कोर्ट प्रतियोगिता का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डॉ. एमडीयू-सीपीएएस के निदेशक कैलाश कुमार ने आयोजकों को सराहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मूटिंग वकालत कौशल सीखने का पहला मंच है। मूट कोर्ट कानून के छात्र के तर्क कौशल के विकास में मदद करते हैं। यह एक अच्छा वकील बनने की शर्त है। उन्होंने उभरते वकीलों से कानूनी अभ्यास की नैतिकता और मूल्यों का ईमानदारी से पालन करने के लिए कहा। कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. ओमप्रभा ने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिता में 36 टीमों के माध्यम से 360 विद्यार्थियों का वादी एवं प्रतिवादी के लिए चयन ड्रा के माध्यम से किया गया। इस मामले पर टीमों की ओर से बहस की गई। क्वार्टर फाइनल के नतीजों के आधार पर अतुल यादव, करीना यादव, नव्या चौपड़ा और एरा खटाना अब 20 मार्च को वरिष्ठ वकीलों और विभिन्न अदालतों के पूर्व न्यायाधीशों की पीठ के सामने सेमीफाइनल राउंड के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस मौके पर एमडीयू-सीपीएएस छात्र, शोधार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें