फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नकल रहित परीक्षा के इंतजाम फेल

Tue, 19 Mar 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा को नकल रहित बनाने के सारे इंतजाम फेल होते नजर आ रहे है।
मंगलवार को 10वीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। 35 केंद्रों पर 11463 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निगाना में बने परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थी जमकर नकल चली। परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तक्षेप साफ नजर आया। टूटी खिड़कियों से युवक नकल के लिए बाहर से पर्ची फेंकते रहे। नकल रहित परीक्षा की सारी व्यवस्था बिखरती नजर आई। हालांकि औपचारिकता के तौर पर उड़नदस्ते ने सभी परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र पर कोई भी नकल का केस नहीं बना।
विज्ञापन


बॉक्स:-
जमींन पर बैठकर दी परीक्षा



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निगाना में बने परीक्षा केंद्र पर अव्यव्स्था का आलम रहा। यहां विद्यार्थियों के पास बैठने के लिए बेंच भी नहीं नजर आए। विद्यार्थियों ने जमींन पर बैठकर परीक्षा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें