फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर बसपा का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Wed, 22 Apr 2026 04:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक भिवानी मार्ग पर रोड़ प्रदर्शन करते बसपा के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
कलानौर। गांव खैरडी में नौ अप्रैल को आंबेडकर प्रतिमा खंडित करने के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार को प्रदर्शन कर कलानौर तहसीलदार के मार्फत रोहतक उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा खंड़ित करने के मामले में पहले से ही धरना-प्रदर्शन चल रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग भी की ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बसपा नेताओं ने रोहतक भिवानी मार्ग से होते हुए तहसील कार्यालय तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ।
प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश महासचिव रामकुमार सालवन, जिलाध्यक्ष हवा सिंह बौद्ध, उपाध्यक्ष सुरेश जांगड़ा, विधानसभा प्रभारी बृजलाल, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप कुमार आलडिया, पूनम निगाना, खजांची राजेंद्र कबूलपुर, पार्षद रामबीर कलानौर आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें