रोहतक। नेहरू कॉलोनी के चिंकी हत्याकांड में पुलिस की अब तक की जांच से मृतका का परिवार संतुष्ट नहीं है। बेटे दीपक की सात जून को होने वाली शादी स्थगित कर मां कमलेश ने मांग की है कि आरोपी गोविंदा के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की जाए।
वारदात से पहले व बाद में आरोपी किस-किस से संपर्क में रहा। अब तक पुलिस उसकी बेटी चिंकी उर्फ सिमरन का मोबाइल फोन तक बरामद नहीं कर सकी है। जल्द वे एसपी गौरव राजपुरोहित से मिलकर मामले की गहन जांच की मांग करेंगे।
नेहरू कॉलोनी निवासी दीपू ने शिकायत दी थी कि उनकी बहन चिंकी की शादी 10 साल पहले जींद के जुलाना निवासी गोविंदा से हुई थी। बहन को पता चला कि गोविंदा दूसरी महिला पूजा के साथ रहता है। दोनों ने 28 मई की रात को चिंकी की हत्या कर दी थी। ब्यूरो