फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने 20 हजार में बेची बहन, महिला खरीदार ने कराया धंधा

Mon, 11 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में जिस्मफरोशी के धंधे का मामला सामने आया है। आसाम की पीड़िता को 20 हजार रुपये लेकर उसके भाई ने बेच दिया। पीड़िता को खरीदार महिला दिल्ली ले आई। वहां से दो युवक उसे रोहतक लाकर एक अन्य महिला खरीदार को बेच दिया।
विज्ञापन


रोहतक में आरोपी महिला ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। इसके बाद लगातार सात दिन अलग-अलग युवकों से पीड़िता के यौन संबंध बनवाए। यही नहीं विरोध करने पर बंधक बनाकर पीटा भी। शनिवार को पीड़िता और उसके साथ एक अन्य युवती किसी तरह से भाग निकली और लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

आसाम के नौगांव निवासी पीड़िता की शादी डेढ़ साल पहले ग्वालियर में हुई थी। उसकी एक बेटी है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों से झगड़ा होने पर वह मायके आ गई। यहां उसके दो भाई और एक बहन है। माता-पिता का निधन हो चुका है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसके भाई के पास दिल्ली से नेहा नाम की एक महिला आई। आरोप है कि भाई ने 20 हजार रुपये में उसे बेच दिया। इस बारे में पीड़िता को जानकारी नहीं थी। नेहा उसे काम दिलवाने के लिए दिल्ली ले आई।

दिल्ली में नेहा ने उसे आकाश और सन्नी को सौंप दिया। दोनों युवक पीड़िता को रोहतक ले आए। युवकों ने उसे शिवाजी कॉलोनी स्थित शीतल नगर में रहने वाली रानी नाम की महिला के घर छोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि रानी ने उसे रुपये के लिए जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया।

आरोपी महिला हर रोज पीड़िता को यौन संबंध के लिए अलग-अलग लोगों के पास भेजती थी। ये सिलसिला लगातार सात दिन तक चलता रहा।

इस संबंध में पीड़िता के बयान पर महिला थाना पुलिस ने आसाम के नौगांव निवासी पीड़िता के भाई, दिल्ली निवासी खरीदार नेहा, रानी, आकाश और सन्नी के खिलाफ मानव तस्करी, बंधक बनाकर रखना, खरीदफरोख्त सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रानी और सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को रानी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया जबकि सन्नी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पीड़िता को कोर्ट ने महिला आश्रम भेजा।
 
विरोध किया तो पीटा, बोली, खरीदा है तुझे
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी रानी ने उसे घर में बंधक बनाकर पीटा। रानी ने पीड़िता से कहा कि यह काम तो करना ही पड़ेगा क्योंकि तुझे रुपये देकर खरीदा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें