फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बस से उतरते समय खिड़की से गिरकर पांच बहनों के भाई की मौत

विज्ञापन
04सीटीके01... सौरभ का फाइल फोटो। स्रोत :परिजन
विज्ञापन
रोहतक। रक्षाबंधन से 15 दिन पहले पांच बहनों के इकलौते भाई नौंनद निवासी 24 वर्षीय सौरभ की खरावड़ बाईपास के नजदीक बस से उतरते समय गिरने से मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात हुआ। पिता के बयान पर निजी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नौंनद गांव निवासी ओमप्रकाश ने दी शिकायत में बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा सौरभ शीला बाईपास के नजदीक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी के तौर पर नौकरी करता था। शनिवार सुबह आठ बजे घर से ड्यूटी पर गया था। रात करीब नौ बजे प्राइवेट बस में बैठकर वापस आ रहा था। खरावड़ बाईपास पर टहलनाथ गोशाला के नजदीक चालक को बस रोकने के लिए कहा। चालक ने बस पूरी तरह नहीं रोकी। उतरते समय सौरभ का संतुलन बिगड़ गया। इससे सिर, पेट व पैर पर गंभीर चोट आई। वह सूचना पाकर मौके पर पहुंचा, लेकिन सौरभ को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया जा चुका था। वहां पहुंचा तो डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया था। बस चालक भी मौके से फरार हो गया था।

पिता बोले- तीन माह बाद बेटे का जन्मदिन, रक्षाबंधन पर किसे राखी बांधेंगी बेटियां राखी
पिता ओमप्रकाश ने बताया कि सौरभ पांच बहनों से छोटा था। साथ ही निजी अस्पताल में काम करके परिवार का आर्थिक सहयोग करने लगा था। तीन माह बाद वह उसका जन्मदिन था। शादी तक नहीं हुई थी। पांचों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 15 दिन बाद रक्षाबंधन का त्योहार है। अब बेटियां किसे राखी बांधेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें