फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी को बाथरूम में बंद कर भाई को पीटा, बहन व जीजा के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सुभाष नगर में एक युवक को उसकी बहन व जीजा ने न केवल पीटा, बल्कि युवक की पत्नी को बाथरूम में बंद कर दिया। सिविल लाइन थाने में बहन व जीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर निवासी साहिल ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी अमित निवासी जवाहर नगर के साथ 2005 में हुई थी। कुछ समय से दोनों परिवारों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे थे, क्योंकि बहन का पति अमित कई बार उनसे पैसे ले चुका है। बहन के कहने पर उसकी मदद करनी पड़ती है। अब पैसे देने बंद कर दिए तो बहन व जीजा नाराज हो गए। उसकी बहन व जीजा घर में आए और उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसकी पत्नी को बहन ने बाथरूम में बंद कर दिया। साथ ही घर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें