फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिमला के माल रोड के सपने दिखा किला रोड के दुकानदारों को थमा दिए झाड़ू, सड़क पर बह रहा सीवर का पानी

विज्ञापन
22सीटीके10...किला रोड बाजार में दुकान के आगे भरे गंदे पानी को वाईपर से निकालता दुकनदार। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। आठ साल पहले शिमला के माल रोड की तर्ज पर किला रोड बाजार बनाने का वादा किया गया था, लेकिन आज दुकानदारों के हाथों में झाड़ू हैं। इसका कारण यह है कि नाला ओवरफ्लो होने से बाजार में गंदा पानी बहता रहता है। दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिकायत पर सफाई ब्रांच के अधिकारी सुनवाई तक नहीं करते।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि किला रोड बाजार शहर के सबसे पुराने बाजारों में से एक है। 25 साल पहले बाजार के दोनों ओर 4 फीट गहरा और 2 फीट चौड़ा नाला बना था। आसानी से गंदे पानी की निकासी हो जाती थी। वर्ष 2016 में नगर निगम ने नाले के सुंदरीकरण का फैसला लिया। नाले के अंदर सीमेंट से बने प्रीकास्ट ड्रेन डाल दिए। इससे नाले की गहराई डेढ़ फीट व चौड़ाई एक फीट ही रह गई। भिवानी स्टैंड की ओर एक चैंबर बनाया गया, इसकी सफाई न होने के कारण नाला ओवरफ्लो हो जाता है। इससे सड़क पर गंदा पानी बहने लगता है।
42 लाख का था प्रोजेक्ट, फिर भी समस्या का समाधान नहीं
व्यापारियों ने बताया कि नगर निगम की ओर से प्रीकास्ट ड्रेन प्रोजेक्ट के लिए 42 लाख का बजट तय हुआ था। इसमें नाले के साथ-साथ सड़क निर्माण भी किया गया। उस समय मुख्यमंत्री ने बाजार से होते हुए अप्रैल 2017 में भगत सिंह कामर्शियल कांप्लैक्स व पार्किंग स्थल का उद्घाटन किया था। इसके बावजूद बाजार में सीवर के पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अधिकारियों पर फोन न उठाने के आरोप
10 साल पहले जो समस्या थी, आज भी बाजार के वही हालात है। वर्ष 2016-17 में नगर निगम ने बाजार का सुंदरीकरण किया। 4 फीट तक गहरे नालों के अंदर पत्थर डाल दिए। भिवानी स्टैंड की तरफ चैंबर बना दिया। नालों व चैंबर की निरंतर सफाई नहीं होती। इससे गंदा पानी मुख्य नाले में जाने के बजाय सड़क पर बहने लगता है। निगम की सफाई ब्रांच के अधिकारी सुनवाई नहीं करते। बार-बार कॉल करने पर फोन नहीं उठाया जाता। शुक्रवार रात को 20 दुकानदारों ने अपने सियासी रसूख का इस्तेमाल किया तो शनिवार सुबह तीन-चार कर्मचारी आए और खानापूर्ति करके चले गए। अधिकारी समस्या का स्थाई समाधान निकालें।
विज्ञापन

दीपक पुनियानी, उप प्रधान किला रोड बाजार
शहर में नालों की सफाई करवा रहे हैं। किला रोड बाजार का मामला उनके नोटिस में नहीं है। व्यापारियों की परेशानी दूर करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।
विजय सिंह, संयुक्त आयुक्त नगर निगम

22सीटीके10...किला रोड बाजार में दुकान के आगे भरे गंदे पानी को वाईपर से निकालता दुकनदार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें