फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शूटिंग में कांस्य पदक विजेता वशिंका का स्वागत

विज्ञापन
-फोटो 59 : नोटों की माला पहनाकर वंशिका दलाल का सम्मान करते विधायक राजेश जून व अन्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बिहार के कलमणबिगा में हुई 26वीं ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में आसौदा गांव की वंशिकला दलाल ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यहां लौटने पर विधायक राजेश जून ने उनका फूलों और नोटों की मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


विधायक राजेश जून ने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ी शूटिंग सहित सभी खेलों में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम राज्य, राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का काम कर रहे हैं, जो सबके लिए खुशी की बात है। वंशिका दलाल ने शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर बहादुरगढ़ का नाम देश भर में रोशन करने का काम किया है। विधायक ने वंशिका के कोच का भी सम्मान किया। अभिनव शूटिंग एकादमी के कोच प्रदीप ने बताया कि यह प्रतियोगिता बिहार के कलमणबिगा में आयोजित हुई।
इसमें वंशिका ने अंडर-17 वर्ग में 10 मीटर शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उसमें बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। विधायक राजेश जून ने कहा कि बेटियां शिक्षा व खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए सफलता का परचम लहरा रही है। वंशिका दलाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर मेडल जीतेगी और बहादुरगढ़ क्षेत्र का नाम पूरे विश्व मे रोशन करेगी। विधायक ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें