फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेलवे यात्रियों के लिए मुश्किल बनी टूटी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। रेलवे रोड पर कई दिनों से गंदा पानी जमा है। यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। यात्रियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। शहर का प्रमुख मार्ग होने के बावजूद रेलवे और नगर निगम के अधिकारियों इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के लिए स्टेशन से मुख्य बाजार की ओर जाने वाली सड़क का लोग इस्तेमाल करते हैं। काफी समय से सड़क टूटी हुई है। बारिश के कारण यहां गड्ढे बन गए हैं, इनमें पानी भरा है। दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हैं। राजेश कुमार, मनोज, दिनेश और सुंदर ने कहा, राहगीरों को और भी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। दुपहिया चालकों को खस्ता हालत की स्थिति में मजबूरीवश अपने पैर गंदे पानी में रखने पड़ रहे हैं। दैनिक यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से इस मार्ग को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें