फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेंगू के तीन, मलेरिया का एक और मरीज मिला

विज्ञापन
16सीटीके31  चिन्योट कॉलोनी में लोगों को लार्वा दिखाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत:स्वस्थ्या व
विज्ञापन
रोहतक। जिले में डेंगू और मलेरिया के केसों में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार मोहल्लों में जाकर लोगों के ब्लड सैंपल लेने के साथ उन्हें मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक भी कर रहा है। छुट्टी के दो दिन बाद सोमवार को लैब खुलने के बाद रिपोर्ट में डेंगू के तीन और मलेरिया का एक मरीज पॉजिटिव मिला है। सरकारी अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का आंकड़ा 15
अबतक जिले में डेंगू के 15 और मलेरिया 4 मामले आ चुके हैं। इनमें 12 डेंगू पॉजिटिव और तीन मलेरिया के मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। वहीं सोमवार को 64 जगह लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए हैं। अब तक कुल 6114 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। डेंगू को लेकर विभाग सतर्क है। टीम रोजाना अलग-अलग मोहल्लों में पहुंच रही है। यहां घरों में जाकर लोगों को पानी भरकर ज्यादा दिन तक न रखने की अपील की है।

-डेंगू से अब तक आए मामले

-महम अर्बन -1
-देव कॉलोनी- 1

-प्रीत विहार-1
-खरकड़ा- 1

-विजय नगर-1
-सूर्य नगर-1

-शौरा कोठी-1
-पीजीआईएमएस -2

-सेक्टर तीन-1
-खेड़ी साध-1

-चमारिया-1
-मुंगान -1
-गुढ़ान-1
-माता दरवाजा-1

मलेरिया के अबतक आए मामले
गढ़ी बलम-01
सांपला-01
राजीव विहार-01
चिन्योट-01










वर्जन

पानी ढककर रखें। कूलर का पानी हर तीसरे दिन बदलें। बुखार होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। रक्त जांच अवश्य कराएं। मच्छरों को बचाव के लिए मच्छरों को मारने वाले कीटनाशक का प्रयोग करें। शरीर को पूरी तरह से वस्त्र से ढककर कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन



-डॉ. रमेश चंद्र, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें