बहादुरगढ़। आसौदा गांव में स्थित शिव मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर मंदिर में बने कमरे का ताला तोड़कर 8 हजार रुपये और मंदिर में लगी 16 घंटी व अखंड ज्योत चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जसविंद्र निवासी आसौदा ने बताया कि वह शिव मंदिर की देखरेख का कार्य करता है। 28 अक्तूबर की सुबह 5 बजे वह मंदिर आया तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। उन्हें चोरी का शक हुआ। जांच की तो पता चला कि कमरे के अंदर रखे दानपात्र को तोड़कर चोर उसमें रखे तीन हजार रुपये व संदूक में से 5 हजार रुपये चुरा ले गए। वहीं, मंदिर में लगी पीतल की 16 घंटी और 2 अखंड ज्योत भी चुरा ले गए। मंदिर के साथ बने जिम में से 4 रॉड, 2 जोड़ी डंबल और एक टूल बाक्स चोरी किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।