फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश काउंसिल देगा एमडीयू के छात्रों को कॅरियर की सलाह

Fri, 11 Dec 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू के विद्यार्थियों के लिए यह खबर अच्छी है।
विज्ञापन


जल्दी ही ब्रिटिश काउंसिल की टीम यूनिवर्सिटी में आकर विद्यार्थियों को यूके में कॅरियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी देगी।

ब्रिटिश काउंसिल द्वारा आईआईटी नई दिल्ली में आयोजित कॅरियर संगोष्ठी एवं इंटरेक्टिव सत्र में ब्रिटिश काउंसिल के अधिकारियों ने एमडीयू की टीम को यह आश्वासन दिया।

दिल्ली में बुधवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमडीयू वीसी सुधीर राजपाल और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजबीर सिंह की पहल पर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की अगुवाई कर रहे पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर सुनित मुखर्जी ने बताया कि कार्यक्रम में यूके की कई यूनिवर्सिटी के वीसी व अन्य वक्ताओं ने कॅरियर संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया पीजीआई के प्रो. ध्रुव चौधरी कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप फेलो एलुमनी एसोसिएशन के पदाधिकारी हैं। इस मौके पर निदेशक युवा कल्याण डॉ. जगबीर राठी और थिंक टैंक क्लब प्रभारी प्राध्यापक डॉ. सुरेन्द्र सिंह यादव आदि ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें