हरियाणा की महिला पहलवान विनेश फोगाट समेत अन्य के साथ यौन शोषण मामले में कुश्ती फेडरेशन के चेयरमैन और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण को दिल्ली की एक अदालत ने बरी कर दिया है। इस पर अब पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया का रिएक्शन आया है. उन्होंने न्यूज 18 से फोन पर बातचीत में कहा कि वह मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया है। इस पर सोनीपत के पूर्व ओलंपिक पद विजेता बजरंग पुनिया ने फोन पर कहा कि वह मामले को लेकर अब हाईकोर्ट का रुख करेंगे।