फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़ चुराए डेढ़ लाख रुपये

Wed, 13 Aug 2014 02:49 AM IST
रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगोपाल कॉलोनी के एक मकान में सोमवार को दिन में ही चोर ताला तोड़ कर डेढ़ लाख रुपये कैश चुरा ले गए। पुलिस को दी शिकायत में रामगोपाल कॉलोनी निवासी जगबीर ने बताया कि सोमवार सुबह वह बसंत विहार स्थित अपनी परचून की दुकान पर चला गया था। दिन में उसकी पत्नी व बच्चे भी किसी काम से गांव गए हुए थे।
विज्ञापन


वह रात को 11 बजे घर पर पहुंचा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। मकान में रखी अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये भी वहां नहीं थे। जगबीर ने घटना की शिकायत अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जगबीर की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें