फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हुआ मंथन

Tue, 05 Mar 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महिला किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की ओर से सूचना लोक संपर्क, भाषा और संस्कृति विभाग हरियाणा के सहयोग से महिला सुरक्षा व महिला सुरक्षा की नवीनतम तकनीक के विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सीमा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी रवि खुंडिया, सामाजिक कार्यकर्ता सौम्य ग्रोवर व एएसआई मंजु उपस्थित रहीं। रवि खुंडियां ने बताया कि सरकार ने महिलाओं कि सुरक्षा को बढ़ाने के लिए विभिन्न तकनीकी उपाय जैसे मोबाइल एप, ऑनलाइन हेल्पलाइन और अन्य संचार माध्यमों को विकसित किया गया है। इस अवसर पर समाज सेविका सौम्या ग्रोवर में छात्राओं को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए एक दूसरे की सहायता करने की सलाह दी। मंजू ने इस दौरान सरकार की ओर से लागू की गई 112 इंडिया एप को छात्राओं के फोन में डाउनलोड करवाया। इस एप से महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं और इस तकनीकी के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। इस अवसर पर नवीन जैन ने भी महिला सुरक्षा की विभिन्न तकनीकों पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका, रेनू, हेड कांस्टेबल अन्नी व सुमन उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें