रोहतक (वि)। शीला बाईपास चौक पर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने 36वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के अवसर पर कलश यात्रा आयोजित की। यात्रा आश्रम परिसर से शुरू होकर मॉडल टाउन और सुभाष नगर होती हुई आश्रम में समाप्त हुई। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि कार्यक्रम में चित्रकूट, सतना से पधारे बाल ब्रह्मचारी आचार्य परमानंद महाराज और मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उद्योगपति राजेश जैन ने ध्वजारोहण किया। बहन रक्षा ने शिवरात्रि और शिव शक्ति के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वासुदेव, बहन वंदना, बहन सरला, सन्नी निझावन और शीतल उपस्थित रहे।