हरियाणा के जिला रोहतक के प्राध्यापकों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10+2 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार कर वीरवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्राध्यापकों ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो अपना आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को भारी संख्या में एकत्रित प्राध्यापकों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया।
हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दया नंद दलाल ने कहा कि हसला वर्तमान में लगभग 32,000 हजार कैडर पदों वाले प्राध्यापकों का एकमात्र संगठन है, जो सात-आठ वर्षों से अपनी मांगों के लिए सरकार को ज्ञापनों के माध्यम से अवगत करा रहा है।
उन्होंने मांग की कि प्राध्यापकों को ग्रेड पे 5400 प्रदान करना, प्राचार्य पदों पर पदोन्नति का अनुपात न्याय संगत करना, योग्यता रखने वाले स्कूल प्राध्यापकों को कालेज कैडर में पदोन्नति देना चाहिए।
आंदोलन के पहले चरण में विधायक एवं मंत्रियों को ज्ञापन एवं बातचीत के जरिए मांगों से अवगत करवाया गया।
दूसरेचरण में उपमंडल एवं जिला स्तर पर संगठन की जिला इकाइयों के माध्यम से जिला उपायुक्तों व उपमंडल अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा।