फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बॉक्सिंग...मीनाक्षी सेमीफाइनल में और क्वार्टर फाइनल में पहुंची अनामिका

Thu, 03 Jul 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
मीनाक्षी को विजेता घो​षित करते रेफरी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रोहतक। बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहतक की मीनाक्षी ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का किया। इसके अलावा जिले की ही अनामिका ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यह स्पर्धा कजाकिस्तान में आयोजित की जा रही है। मीनाक्षी ने पहले मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी को 5-0 से हराया था। बुधवार को हुए मैच में चीन के खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं अनामिका ने तुर्किये के खिलाड़ी को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

कोच विजय हुड्डा व कोच नवीन खोखर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। मीनाक्षी रुड़की गांव की निवासी हैं और अनामिका जिले के उत्तम विहार की निवासी हैं। मीनाक्षी ने 2017 में जूनियर नेशनल स्पर्धा, 2019 में नेशनल स्पर्धा में स्वर्ण, 2021 में सीनियर नेशनल स्पर्धा में रजत और 2024 में ब्रिक्स व एलोर्डा कप में स्वर्ण पदक जीता। अनामिका ने 2018 में वर्ल्ड यूथ गेम्स में रजत पदक जीता। चार बार सीनियर नेशनल प्रतियोगिता जीती हैं। 2025 नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक उनकी झोली में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें